संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
अतुल राय
*रामेश्वर,वाराणसी।* प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत अपर पुलिस उपायुक्त महिला अपराध रानी चौधरी की निर्देश पर महिलाओं व बालिकाओं के सुरक्षा को देखते हुए आदर्श मांडल ब्लॉक सेवापुरी के ग्राम सचिवालय जगापट्टी के प्रांगण में बुधवार को मिशन शक्ति कक्ष/महिला जनसुनवाई केंद्र परसीपुर वाराणसी में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित,युवा ग्राम प्रधान घनश्याम सिंह यादव ने कहा कि महिलाओं व बेटियों की सुरक्षा और विकास के लिए सरकार कार्य कर रही है।इसके लिए समाज में माहौल बनाने की शुरुआत हम सभी को अपने घरों से करनी होगी।इस मौके पर महिला बीट प्रभारी रीमा व विमला ने कहा कि लड़के-लड़कियों में भेदभाव करना उचित नहीं है। लड़कों से घर में वो कार्य कराये जाने पर जोर दिया जो सामान्यतः लड़कियों से कराते हैं। उन्होंने लड़कियों से कहा कि बदनामी के डर से अपराध को सहना ठीक नहीं है। वे डट कर मुकाबला करें।कहीं भी उनके साथ कोई घटना हो या किसी प्रकार कोई छेड़छाड़ करे तो उसे छोड़ें नहीं सबक सिखायें।इस मौके पर महिला आरक्षी विमला वह बीट प्रभारी रीमा
ने महिलाओं व बालिकाओं को महिला हेल्पलाइन नम्बर 1090 वुमेल पावर लाइन,181 महिला हेल्प लाइन,108 एंबुलेंस सेवा,112 पुलिस आपातकालीन सेवा,1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन डायल के बाबत जानकारी दी गई।आरक्षी विमला ने कहा कि महिलाओं के बीच कहा कि बहुत से अपराध खुले में शौच के लिए जाने के दौरान होती हैं इससे भी बचने की जरूरत है।इस मौके पर लक्ष्मी पाण्डेय,उर्मिला देवी(बीडीसी),शीला देवी,नीलम देवी,बंदना देवी,मंजू देवी,राधा देवी,पुष्पा देवी,बंदना,नीलम,शीला देवी,ममता देवी,आशा देवी,पूजा देवी,राधा देवी सहित दर्जनों महिलाएं शामिल थी।