UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

पेंशन बहाली मंच के संयोजक सुनील सिंह का हुआ भव्य स्वागत 

Updated on: 22 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी -- नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन के शाखा मंत्री कामरेड सुनील कुमार सिंह के अधिवर्षता आयु पूर्ण होने के उपरान्त सेवानिवृत्ति के अवसर पर सामुदायिक भवन उत्तर रेलवे में आयोजित अभिनंदन समारोह में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की तरफ से सभी घटक संघ के पदाधिकारियों ने भी अभिनंदन किया। इस अवसर पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष शशिकांत श्रीवास्तव ने कहा कि कामरेड सुनील कुमार सिंह केंद्रीय राज्य कर्मचारी समन्वय समिति पुरानी पेंशन बहाली मंच के जिला संयोजक हैं, जिनके नेतृत्व में जिले का केंद्रीय एवं राज्य कर्मचारी मिलकर पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन को सफल बनाया। अभिनंदन समारोह में जिला अध्यक्ष शशिकांत श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेन्द्र नाथ पाण्डेय,सम्प्रेक्षण सुधांशु सिंह, उपाध्यक्ष वेद प्रकाश सिंह, अवधेश पाण्डेय, हरिंदर यादव, अतुल कुमार सिंह, अनिल कुमार,जिला मंत्री श्याम राज यादव,मण्डल अध्यक्ष दिवाकर द्विवेदी, मण्डल मंत्री दीपेंद्र श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News