UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*मेधावी बच्चों के सम्मान से सर्वांगीण विकास सम्भव*:के0एन0 सिंह

Updated on: 28 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*हरहुआ एस0 आर0 कॉन्वेंट स्कूल, राजेश्वरी बालिका इंटर कॉलेज, बैजलपट्टी, हरहुआ में परीक्षा फल वितरण समारोह में मुख्य अतिथि प्रबंध निर्देशक कौशलेन्द्र नारायण सिंह ने कहा कि मेधावी बच्चों के सम्मान से सर्वांगीण विकास सम्भव होता है। अभिभावकों को अपने बच्चे के अच्छाइ और कमजोरी दोनों को समझना जरूरी है।

        प्रधानाचार्य शेर बहादुर विश्वकर्मा ने बताया कि इस समारोह में छात्रों को उनकी शैक्षिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन छात्रों के लिए एक अच्छा अवसर था अपने कौशल को दिखाने का और कॉलेज के लिए गर्व का क्षण रहा।

    धन्यवाद ज्ञापन देते हुए डॉ0 सर्वदेव सिंह अभिभावकों का समर्थन और प्रेरणा की सराहना की। इस अवसर पर डॉ0 विनोद पांडेय, प्रेमा सिंह , आशा यादव , रजनी ने सक्रिय योगदान दिया । कक्षा 11 की छात्रा मानवी गुप्ता संस्कृति गुप्ता और पूजा गौड़ ने सर्वोच्च अंक प्राप्त कर विशेष पुरस्कार से सम्मानित हुई। संचालन सन्तोष विश्वकर्मा ने किया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News