संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी। चोलापुर बाजार स्थित आदर्श राष्ट्रीय विद्यालय इण्टर कालेज में अपर सचिव उप्र शासन द्वारा तदर्थ अध्यापकों की सेवा समाप्त किये जाने के विरोध में विद्यालय के समस्त शिक्षक और शिक्षणेतर कर्मचारीयो ने काली वांधकर विरोध दर्ज कराया। सभी शिक्षक शिक्षणेत्तर कर्मचारियों द्वारा शासन से अनुरोध किया गया कि शिक्षक हित में तदर्थ अध्यापको के विषय में सकारात्मक निर्णय लेने का विचार करें। काली पट्टी बांध विरोध प्रकट करने वालों में विद्यालय के प्रधानाचार्य रामराज मिश्रा,अनिल कुमार सिंह,राजेश दुबे,नीलम सिंह सहित दर्जनों अध्यापक शामिल रहे।