UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन द्वारा निजीकरण के विरुद्ध पूर्वांचल मुख्यालय के गेट पर किया गया विद्युत सुधार गोष्ठी एवं जनजागरण कार्यक्रम*  

Updated on: 22 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन उत्तर प्रदेश द्वारा पूर्वांचल मुख्यालय पर विद्युत सुधार गोष्ठी एवं मुख्यमंत्री को एम डी पूर्वांचल के माध्यम से ज्ञापन देने का सफल आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता पूर्वांचल वरिष्ठ उपाध्यक्ष इं0 अभिषेक मौर्या एवं संचालन पूर्वांचल उपाध्यक्ष इं0 राम सिंह द्वारा की गई। 

      इस ऐतिहासिक सुधार गोष्ठी में पूर्वांचल के 21 जनपदों के समस्त पदाधिकारी एवं हजारों की संख्या में सदस्य उपस्थित रहे। केन्द्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष इं अवधेश यादव ने बताया कि मा0 ऊर्जामंत्री जी जिस प्रकार से विद्युत के निजीकरण करने को आमादा है इससे स्पष्ट है कि उत्तर प्रदेश की जनता को महंगी बिजली का भुगतान करना पड़ेगा। गुजरात से निजीकरण रूपी दिव्य पैकेज लेकर आए हैं जिसका अमृतपान आम जनता, किसानों, गरीबों, मजदूरों को महंगी बिजली देकर कराना चाहते हैं। 

  पूर्वांचल वरिष्ठ उपाध्यक्ष इं0 अभिषेक मौर्या द्वारा कहा गया कि प्रबंधन द्वारा कार्यक्रम शुरू करने के समय पर ही तानाशाही करते हुए मेन गेट बंद करने के कारण संगठन के सभी सदस्यों मे भारी रोष व्याप्त रहा। संगठन से समस्त सदस्यों ने इस तानाशाही के खिलाफ एकजुट होकर मेन गेट पर ही इस चिलचिलाती धूप में विद्युत सुधार गोष्ठी करने का निर्णय लिया। 

    इं0 शिवम चौधरी क्षेत्रीय अध्यक्ष गोरखपुर द्वारा प्रबंधन को यह भी अवगत कराया कि प्रबंध निदेशक द्वारा इस प्रकार का कृत्य घोर निंदनीय है एवं मानवता रहित है। विद्युत सुधार गोष्ठी में विशेष आमंत्रित सदस्य केंद्रीय संचालन समिति इं0 सियाराम यादव ने बताया कि ऊर्जा विभाग सार्वजनिक क्षेत्र का एक विभाग है, जिस‌में रोजगार के अवसर अन्य विभागों की तुलना में बहुत अधिक है। यदि ऊर्जा क्षेत्र का निजीकर‌ण होता है तो रोजगार के अवसर समाप्त हो जायेंगे। वो तमाम विद्यार्थी जो अपनी शिक्षा पूरी कर ऊर्जा क्षेत्र में अपना भविष्य संवारने का सपना देख रहे है, निजीकरण होने से उन लाखों विद्यार्थियों का सरकारी नौकरी करने का सपना टूट जाएगा।              

 अमित सहगल, केंद्रीय उपाध्यक्ष वि0तक0कर्मचारी संघ ने अपने संबोधन में कहा कि इस देश में जहाँ 62 प्रतिशत आबादी गरीबी रेखा के नीचे अपना जीवन यापन करती है। शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन तथा अन्य सेवाओं के लिए सरकारी तंत्र पर निर्भर रहती है। इनका निजीकरण करना लोगों के जीवन के अधिकार को समाप्त कर देने जैसा है। अगले क्रम में विशेष आमंत्रित सदस्य केंद्रीय संचालन समिति इं0 उपेंद्र कुमार ने बताया कि वर्तमान में घरेलू व वाणिज्यिक उपभोक्ताओं की औसत बिजली दर 3 रु से 6.5 रु प्रति यूनिट है, निजीकरण के पश्चात् यह दर लगभग 10 रु प्रति यूनिट से भी अधिक हो जायेगी। अनुपात में संविदा कर्मियों की संख्या बढ़ाने की बजाय पूर्वांचल प्रबंधन संख्या को कम कर रहा है, जिससे उपभोक्ताओं को समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।  

      सभी वक्ताओं ने एक स्वर में निजीकरण का सामूहिक विरोध किया एवं इस विशाल विद्युत सुधार गोष्ठी में पूर्वांचल के कोने कोने से आए सभी बहादुर साथियों को अपना अमूल्य योगदान देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

      इस गोष्ठी के माध्यम से बिजलीकर्मियों एवं जन मानस को निजीकरण से होने वाले दुष्परिणामों को विस्तृत रूप में बताया गया।

विद्युत सुधार गोष्ठी में मुख्य रूप से श्री जय प्रकाश यादव क्षेत्रीय अध्यक्ष वि. तकनीकी संघ, राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन के केन्द्रीय उपमहासचिव इं० दीपक गुप्ता, केन्द्रीय उपमहासचिव इं. शशि कपूर, के० विशेष आमंत्रित सदस्य इं० उपेंद्र कुमार व इं०सियाराम यादव, पुर्वांचल वरिष्ठ उपाध्यक्ष इं० अभिषेक मौर्या, पूर्वांचल उपाध्यक्ष इं० रामसिंह, गोरखपुर क्षेत्र प्रथम के अध्यक्ष इं० शिवम चौधरी व सचिव इं० प्रमोद यादव, गोरखपुर क्षेत्र द्वितीय के अध्यक्ष इं० अवधेश कुमार व सचिव इं० शशांक चौबे, प्रयागराज क्षेत्र प्रथम के अध्यक्ष इं० इंद्रेश यादव व सचिव इं० आलोक कुमार, प्रयागराज क्षेत्र द्वितीय के अध्यक्ष इं० इन्द्रसेन यादव व सचिव इं० विजय सिंह, बस्ती क्षेत्र के अध्यक्ष इं० ए० के० उपाध्याय व सचिव इं० आशुतोष लाहिरी, आजमगढ़ क्षेत्र के अध्यक्ष इं० रामअवध यादव व सचिव इं० देवेन्द्र उपाध्याय, मीरजापुर क्षेत्र के अध्यक्ष इं० रामसिंह व सचिव इं० अभिषेक प्रजापति, वाराणसी क्षेत्र प्रथम के क्षेत्रीय अध्यक्ष इं० पंकज जायसवाल व सचिव इं० रवि चौर‌सिया, वाराणसी क्षेत्र द्वितीय के सचिव रोहित कुमार अपने क्षेत्र के साथ साथ समस्त सदस्य उपस्थित रहे। वाराणसी जनपद से प्रमुख रूप से जनपद अध्यक्ष मनीष राय, सचिव प्रमोद कुमार, इं० जितेन्द्र प्रसाद, सुनील सिंह, अनिल शुक्ला, गुलाब चन्द, लाल व्रत, सतीश बिन्द, रामाशीष, नवनीत यादव, जफर इकबाल, विकास दुबे, वेद प्रकाश तिवारी इत्यादि समस्त सदस्य उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News