संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण रखने एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी व हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन मे, एवं सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया के नेतृत्व में थाना लोहता पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0-0222/2023 धारा 147/149/323/504/506/419/420/467/468 भा0द0वि0 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त मो० इसराईल पुत्र मो० रफीक निवासी कन्हई सराय हरपालपुर थाना लोहता कमिश्नरेट वाराणसी को आज दिनांक-07.12.2023 को समय करीब 06.00 बजे कादरिया मस्जिद हरपालपुर थाना लोहता से गिरफ्तार किया गया। उक्त के सम्बन्ध में थाना लोहता द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पलिस टीम में उ0नि0 टुन्नू सिंह,हे0का0 शैलेन्द्र यादव,हे0का0 राजेश गौतम थाना लोहता कमिश्रेट वाराणसी शामिल रहे।