संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*मिर्जामुराद।* गौर गांव (मिर्जामुराद) निवासी दिलीप कुमार गुप्ता ने संयुक्त पुलिस आयुक्त डॉ. के एजिलरसन के यहां बीते शुक्रवार को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि पुश्तैनी मकान व जमीन में मिले हिस्से में मेरा बड़ा भाई मनोज कुमार गुप्ता भतीजा सूरज कुमार गुप्ता व संदीप कुमार गुप्ता ने बीते 26 मई को जबरन मकान में घुसकर कब्जा कर लिए जब में बोला कि में अपने हिस्से में रह रहा हूं तो सभी एकरार होकर मारपीट पर आमादा हो गए और मां-बहन की भद्दी भद्दी गाली गलौज देते हुए जान से मारने की धमकी देकर घर से बाहर निकाल दिया।इसकी शिकायत स्थानीय थाना पर किया लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नही हुआ।बीते 10 जून को सहायक पुलिस आयुक्त राजातालाब के भी शिकायत किया लेकिन कोई कार्रवाई नही हुआ और न ही मेरा मकान खाली करवाया गया।पीड़ित दिलीप कुमार गुप्ता के प्रार्थना पत्र पर संयुक्त पुलिस आयुक्त के निर्देशन पर मिर्जामुराद पुलिस ने रविवार की दोपहर गौर गांव (मिर्जामुराद) निवासी मनोज कुमार गुप्ता, सूरज कुमार गुप्ता व संदीप कुमार गुप्ता के खिलाफ बी.एन.एस की धारा 329(3), 351(2) व 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।वही पीड़ित ने बताया कि जब से भाई व भतीजों द्वारा घर से बाहर कर दिया गया है तब से किराये का मकान लेकर रह रहा हूं।