संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
अतुल राय
वाराणसी। रेलवे स्टेशन,प्लेटफार्मों व सकुर्लेटिंग एरिया में चोरी की घटनाओं की रोकथाम एवं अपराधियों / वारण्टियों की गिरफ्तारी व बरामदगी अवैध तस्करी के मद्देनजर चलाये जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक रजोल नागर के निर्देशन में उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार मय हमराह हे0का0 राम सिंह,का0 दीपक कुमार,थाना जीआरपी व रोहित आरपीएफ सीआईबी कैण्ट वाराणसी को साथ लेकर रेलवे स्टेशन कैन्ट वाराणसी पर चेकिंग के दौरान प्लेटफार्म नम्बर 1 पर नामपट्टीका के पास काशी साईड बेन्च पर बैठा एक व्यक्ति दिखाई दिया जो को पुलिस वालों अपने तरफ आता देखकर अचानक सकपका कर भागना चाहा।जिससे अपराध की आशंका होने पर हम पुलिस वालों द्वारा जामा तलाशी ली गयी तो उसके पिट्ठू बैग(नीले रंग)से कुल 40 आफीसर च्वाइस फ्रूटी ( ऑफिसर चॉइस ओरिजिनल व्हिस्की नेट क्वांटिटी 180 एमएल) अवैध शराब बरामद हुआ।आफीसर च्वाइस फ्रूटी 8 पीएम 180 एमएल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। पकड़े गये अभियुक्त से नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम शुभम चौधरी पुत्र पवन चौधरी निवासी ग्रा0 सुध्धे थाना फूलपरास जनपद मधुबनी (बिहार) व हालपता मोहल्ला बीज गोदाम के पीछे वार्ड न011आजाद नगर भीलवाड़ा (राजस्थान) उम्र 20 वर्ष बताया तथा प्रत्येक आफीसर च्वाइस फ्रूटी 8 पीएम 180 एमएल व प्रत्येक आफीसर च्वाइस फ्रूटी की अनुमानित कीमत 120 रु0 है। बरामद अवैध शराब की कुल अनुमानित कीमत-4800 रु०।बरामदगी
के आधार पर थाना स्थानीय पर उपरोक्त अभियुक्त के खिलाफ धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत करते हुए नियमानुसार कार्यवाही की गयी ।