UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*बालिका इंटर कॉलेज व रज्जू भैया सरस्वती विद्या मंदिर के मेधावी छात्र-छात्राओं ने भरे इंडियन इंटेलीजेंस टेस्ट के फार्म एग्जाम में दिखाएंगे अपनी प्रतिभा

Updated on: 07 June, 2026

पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी*

 

शाहगंज (जौनपुर)। दैनिक जागरण inext के बैनर तले आयोजित होने वाले इंडियन इंटेलीजेंस टेस्ट (IIT) के लिए नगर के शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने बड़े उत्साह के साथ फार्म भरे।पुराना चौक स्थित बालिका इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ. सत्यभामा के निर्देशन में बच्चों ने फार्म भरा। इस मौके पर प्रधानाचार्या ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगी परीक्षाएं विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन और प्रतिस्पर्धात्मक भावना विकसित करती हैं। उन्होंने छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि यह परीक्षा बच्चों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करती है। इस अवसर पर शिक्षिकाओं शशि यादव, तारा गुप्ता, शांति यादव, रोशनी गुप्ता, रेखा गुप्ता एवं अंजू यादव की भूमिका सराहनीय रही।इसी क्रम में प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) सरस्वती विद्या मंदिर, अयोध्या मार्ग के मेधावी छात्र-छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक फार्म भरा। प्रधानाचार्य ज्ञानेश प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में बच्चों ने फॉर्म भरे। इस दौरान आचार्य अरुण कुमार मिश्रा ने कहा कि ऐसी परीक्षाएं विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता, तर्कशक्ति और सामान्य ज्ञान का आकलन करने के साथ-साथ उनमें प्रतिस्पर्धात्मक जज्बा भी पैदा करती हैं। इस अवसर पर तेज बहादुर सिंह व विनोद कुमार गौरव की सक्रिय भूमिका रही।

गौरतलब है कि इंडियन इंटेलीजेंस टेस्ट कक्षा 5 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की जाती है। इसमें श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति, पुरस्कार और सम्मान से नवाजा जाएगा।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News