UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

राजातालाब पुलिस ने रास्ता भटकी बच्चियों को तलाश कर सौंपा परिजनों को

Updated on: 22 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी -- राजा तालाब स्टेशन के पास तीन बच्चियां रोती हुई पाई गई। इस संबंध में एक महिला पूजा पत्नी गुड्डू निवासी कचनार थाना राजातालाब वाराणसी द्वारा डायल-112 पर सूचना दी गई कि उपरोक्त महिला द्वारा बच्चियों को स्वयं थाना राजातालाब लाया गया। चौकी प्रभारी कस्बा राजातालाब उ0नि0 रोहित दूबे एवं उनकी टीम उ0नि0 सूरज कुमार चौरसिया, हे0का0 सुरेन्द्र कुमार,तथा हे0का0 हंसराज यादव द्वारा बच्चियों से रोने का कारण पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि वह गलती से यहां आ गई हैं और उन्हें अपने घर वापस जाना है। वह अपने माता-पिता से बिछुड़ कर जनपद भदोही से यहां पहुंच गई थी। अपना नाम अंजली (उम्र 15 वर्ष), लक्ष्मीना ( उम्र 12 वर्ष) तथा पायल (उम्र 11 वर्ष) बताया। चौकी प्रभारी एवं उनकी टीम द्वारा तत्परता और निष्ठा से कार्य करते हुए पूछताछ, तकनीकी विश्लेषण एवं सतत प्रयासों के माध्यम से बच्चियों के परिजन गोपाल बनवासी निवासी ग्राम सुजातपुर थाना गोपीगंज जनपद भदोही के रूप में पहचान की गई। ग्राम प्रधान से दूरभाष के माध्यम से संपर्क स्थापित कर बच्चियों के परिजनों से वार्ता की गई तथा उन्हें बुलाकर सोमवार को बच्चों को सुरक्षित उनको सुपुर्द किया गया। इस प्रयास में प्रभारी निरीक्षक थाना राजातालाब की पुलिस टीम का विशेष योगदान रहा। बच्चों के सकुशल मिल जाने के पश्चात परिजनों ने पुलिस टीम के प्रति आभार पर किया और उनकी भूरि-भूरि प्रशंसा किया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News