UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

सही कार्ययोजना से ही लक्ष्य प्राप्ति संभव* विमल कुमार सिंह।

Updated on: 17 April, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

*हरहुआ*। लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सबसे जरूरी होता है उसकी सही कार्य बनाना ताकि सही समय पर आत्मनिर्भरता के दिशा में प्रगति सम्भव हो सके।   

        उक्त बातें जिला ग्राम्य विकास संस्थान परमानंदपुर में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत चल रहे जनपद वाराणसी के विकास खण्ड सेवापुरी से चयनित एकता संकुल समिति के ईसी सदस्यों का तीन दिवसीय "वार्षिक कार्ययोजना-1" विषयक प्रशिक्षण सत्र के समापन अवसर पर प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए जिला प्रशिक्षण अधिकारी विमल कुमार सिंह ने कही।

      सत्र प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि उन्होंने कहा कि सभी प्रशिक्षण में दी गयी वार्षिक कार्ययोजना की अभिलेखीय जानकारी को अच्छी तरह से सीखें और इसे अपने संकुल समितियों में लागू करें।

      प्रशिक्षण कार्यक्रम के तीन दिवसों में प्रशिक्षक राजेश कुमार द्विवेदी व घनश्याम प्रजापति द्वारा कार्ययोजना बनाना, रणनीति, क्रियान्वयन, निगरानी, समीक्षा, मूल्यांकन करना आदि विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गयी। इसके साथ ही साथ विभिन्न लक्षित आयाम जैसे मजबूत संगठन, शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, सरकारी योजनाओं तथा अधोसंरचना पर प्राथमिकता के अनुसार मुख्य संकेतक बिंदुओं पर की जाने वाली गतिविधियों को किस प्रकार निर्धारित समय पर पूरा करेगी और उसपर आने वाले खर्च का प्रबंधन खा से होगा आदि पर विस्तृत जानकारी दी गई जिस पर सभी उपस्थित ग्राम संगठनों के पदाधिकारियों द्वारा प्रस्तुतिकरण किया गया।

        प्रशिक्षण में डीआरपी पांडेय,सुरेश तिवारी, नीरज कुमार, विजेता, सुषमा, गुंजा, पुष्पा, राधिका, किरन, चन्दा, संजना, अंजली शर्मा, बेबी, नेहा मौर्या, ज्योति, ममता, पूनम, नीलम आदि सहित 30 प्रतिभागियों की उपस्थिति रही।   

        समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट, ग्रुप फोटो वितरित सत्र का समापन हुआ

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News