संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
अतुल राय
वाराणसी। काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता-2024 के अन्तर्गत गुरुवार को शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ स्टाम्प पंजीयन एवं न्यायालय शुल्क के राज्यमंत्री रविन्द्र जायसवाल द्वारा किया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी यस.राज लिंगम,मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल व सांसद शूटिंग खेल संयोजक पंकज श्रीवास्तव द्वारा राज्य मंत्री का स्वागत किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ सहयोगी में अरविंद सिंह,महानगर उपाध्यक्ष मधुकर चित्रांश,नोडल अधिकारी विनोद वर्मा,सहायक आयुक्त उद्योग विभाग,क्रीड़ा भारती जिला अध्यक्ष पवन कुमार सिंह, जिला मंत्री आनंद पाठक,महानगर उपाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा,राइफल क्लब से डॉक्टर राघवेंद्र प्रताप सिंह,डॉक्टर सुधाकर चौहान,डॉक्टर अनीता सिंह,सत्यम सिंह,नीतिश सिंह,पवन सिंह,जिब्रान अंसारी,अशोक सिंह एडवोकेट,अश्वसेन सिंह आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।आज प्रथम दिन वर्ष नागरिक कैटेगरी में 68 वर्षीय सुशील सिंह,गोविंद सिंह,शशि श्रीवास्तव,अधिकारी वर्ग में यस.राजलिंगम जिला मजिस्ट्रेट,सीडीओ हिमांशु नागपाल द्वारा किया गया। इसकी अतिरिक्त विभिन्न आयु वर्गों मे 60 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।