संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी। जे.पी. महिला महाविद्यालय अटेसुआ मुर्दहां बाजार वाराणसी में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें देश की प्रहरी, भारत माता की रक्षा करने वाले सपूत शैलेंद्र कुमार प्रसाद, आर्मी में 25 वर्षों तक सेवा देने के बाद सेवानिवृत हुए उनका गौरव सम्मान किया गया।
जिला परिवहन अधिकारी (आरटीओ) मनोज वर्मा , नालंदा विश्वविद्यालय की पूर्व कुलपति प्रोफेसर डॉ.एच एन वर्मा , आईएमएस बीएचयू के डीन प्रोफेसर डॉ. गोपाल नाथ , उदय राज , हरिश्चंद्र पीजी कालेज के प्रोफेसर डॉ.विश्वनाथ , मेहरावा पीजी कॉलेज के पूर्व प्रोफेसर डॉ. श्याम नारायण सिंह, अंतर्राष्ट्रीय जादूगर रामरथी पटेल राठी ,राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान केंद्र के पूर्व डायरेक्टर डॉ. ज्ञान प्रकाश सिंह, माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष प्राचार्य डॉ. जितेंद्र पटेल, महामंत्री अंजनी प्रसाद, एशिया गोल्ड मेडलिस्ट बीएलडब्लू से सेवा निवृत्त लालता पहलवान, वाल्मीकि इंटर कॉलेज के उप प्राचार्य मनोज वर्मा , साथी मिशन के जिला संयोजक अध्यापक धर्मेंद्र भैया, अर्ज़क संघ के जिला संयोजक पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक चंद्रबली पटेल , अध्यापक अजीत पटेल, ग्राम प्रधान मटरू यादव, समाज सेवी आर0डी0 पटेल , दीनानाथ पटेल ,.लालजी पटेल का महाविद्यालय परिवार एवं बच्चियों के द्वारा सम्मान किया गया।
अधिकारी एवं प्रोफेसर के द्वारा बच्चियों का मोटिवेशनल क्लास भी लिया गया। समारोह का संचालन डॉ.चरण सिंह पटेल एवं इंद्रजीत पटेल के द्वारा किया गया।