संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
अतुल राय
वाराणसी।। हापुड़ में पुलिस के द्वारा अधिवक्ताओं के ऊपर लाठी चार्ज के विरोध में प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के अधिवक्ताओं ने लगातार तीसरे दिन अपना विरोध दर्ज कराते हुए डीएम पोर्टिको में जमकर नारेबाजी किया। इस दौरान अध्यक्ष ने संबोधित करते हुए कहां की अगर हमारी बातें जल्द से जल्द नहीं मानी गई तो हम इससे बड़े आंदोलन को बाध्य होंगे। बताते चले की कुछ दिन पूर्व हापुड़ में पुलिस कर्मियों ने बर्बरता पूर्वक वकीलों पर लाठी चार्ज किया था। जिस पर बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश में कड़ी आपत्ति दर्ज कराया और अपने मांगों को सामने रखा। वही बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश के सदस्य हरिशंकर सिंह ने भी कहा कि हम अधिवक्ता न्याय दिलाने वाले हैं न्याय के लिए हम सड़कों पर भी उतार सकते हैं प्रदेश सरकार से अपील है कि हमारी मांग जल्द से जल्द मान ले ।