UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*बहनों ने भाईयों के लम्बे उम्र की कामना* 

Updated on: 22 July, 2026

संबादाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी- आदर्श फाउंडेशन द्वारा विकास खंड हरहुआ अंतर्गत ग्राम पंचायत चक्का स्थित वनवासी बस्ती में रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें दर्जनों बहनों ने अपने भाईयों के कलाई पर प्यार एवं समृद्धि का प्रतीक राखी के पवित्र सूत्र को बाधते हुए लंबी उम्र एवं भाईयों के उज्जवलमय भविष्य की कामना की l

बहनों ने भाईयों के हांथों में रक्षा सूत्र बाँधने के बाद,माथे पर तिलक लगाया और आरती भी उतारी।रौशन वनवासी ,अंशु वनवासी,सुधीर वनवासी ,पुनीत वनवासी ,मुरली वनवासी,विष्णु वनवासी ,सोनू वनवासी,सोहन वनवासी,सुमित वनवासी,सूजल वनवासी और विशाल वनवासी ने भी सामूहिक रूप से बहनों की सुरक्षा का संकल्प लेते हुए आजीवन हर सुख-दुःख में साथ निभाने का वादा भी किया।आदर्श फाउंडेशन के सचिव सुरेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने बताया वनवासी बस्ती चक्का की बहनों ने श्रद्धा एवं स्नेह के साथ अपने भाईयों की कलाई पर राखी बांधकर भाइयों के लम्बे उम्र की कामना की है,इस तरह के आयोजनों से बच्चों में सामाजिक एवं सांस्कृतिक भावना का विकास होता है,बच्चों को अपनी संस्कृति और परम्परा को करीब से देखने और समझने का सुनहरा अवसर भी मिलता है।आदर्श फाउंडेशन का प्रयास है वनवासी समुदाय समाज की मुख्य धारा में जुड़कर अपनी अस्मिता को बरकरार रखें, इसके लिए वनवासी समुदाय को शिक्षा की मुख्य धारा से जुड़ना होगा।रक्षा बंधन कार्यक्रम में लालो देवी, संजू देवी, रूपा देवी, सविता देवी, गुलाबो देवी,शीला देवी,प्रमिला देवी, उर्मिला देवी,पायल कुमारी, खुशी कुमारी, श्रुति कुमारी, स्वीटी कुमारी, संजना कुमारी सहित वनवासी बस्ती के सैकड़ो परिजन शामिल थे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News