UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

पशु पालको को आर्थिक रुप से मजबूत बनाने के लिए सरकार कटिबद्ध : - डा.सुनील पटेल

Updated on: 28 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी। पशु पालन विभाग की ओर से रविवार को मांडल ब्लाक सेवापुरी केआदर्श ग्राम पंचायत जगापट्टी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला (मंडल स्तरीय) का आयोजन हुआ। पशु मेले में छोटे बड़े कुल 448 पशुओं की जांच कर उनको नि : शुल्क दवा दी गई।पंडित दीनदयाल पशु आरोग्य मेले में मुख्य अतिथि रोहनिया विधान सभा के विधायक डॉ. सुनील पटेल ने मेला क्षेत्र में बने स्टॉल का फीता काटकर गोपूजन करते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर माल्यार्पण करने के साथ शुभारंभ किया। श्री पटेल ने मेला परिधि क्षेत्र में सभी पटल का अवलोकन किया।इस अवसर पर विधायक डॉ0 सुनील पटेल ने पशु पालकों को संबोधित करते हुए कहा कि पशु पालक का मतलब केवल गाय भैंस पालने तक सीमित नहीं है। पशु पालक पशुओं के अन्य

 प्रजातियों के बारे में पशुपालन विभाग से जुड़ी योजनाओं का लाभ उठावें।ग्रामीण स्तर पर लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने तथा उनको आर्थिक रुप से मजबूत बनाने के लिए सरकार कटिबद्ध है।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित ग्राम प्रधान घनश्याम सिंह यादव ने कहा कि यह क्षेत्र वासियों के लिए गौरव का विषय है जो मंडल स्तरीय पशु मेले का आयोजन हुआ यह क्रांतिकारी पहल है। पशुपालन विभाग के अधिकारियों,जनप्रतिनिधियो,पशु पालकों,महिलाओं के प्रति आभार ज्ञापित किया।उन्नतशील पशु पालको में अब्बास अली,इंद्रजीत शास्त्री,गिरजा यादव,रामजीत यादव,भूवर यादव,शोभ नाथ यादव,सोधे पाल,राजेंद्र सिंह,लालमन मौर्य सहित कई पशु पालकों को सम्मानित किया गया।मेले में बधिया करण,टीकाकरण,शल्य चिकित्सा,सहित रोगों का निदान किया गया। 3988 पशुओं का पंजीकरण किया गया।उक्त अवसर पर डा . ए के श्रीवास्तव (अपर निदेशक लखनऊ मुख्यालय),डॉक्टर ए के सिंह (संयुक्त निदेशक वाराणसी),डा. आर के सिंह (अपर निदेशक वाराणसी),डा . वी के मिश्रा (पशु चिकित्साधिकारीवाराणसी),डा.रावत (चिकित्साधिकारी गाजीपुर),डा. ओ पी (उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी), डॉ धर्मेंद्र कनौजिया (पशु चिकित्साधिकारी सेवापुरी),दुर्गेश सिंह,वेदप्रकाश सिंह,अखिलेश सिंह सहित दर्जनों अधिकारी मेले में मौजूद रहे। संचालन डा.विजय कुमार त्रिपाठी ने किया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News