UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

अधिकारियो ने मुर्दहा समिति की की जाँच

Updated on: 17 April, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

अतुल राय 

 

वाराणसी। उपायुक्त सहकारिता सोमी सिंह के निर्देश पर स्थानीय विकासखंड अंतर्गत बीपैक्स मुर्दहा की जाँच एडीसीओ पिंडरा विजयकुमार और एडीओ हरहुआ अवधेश सिंह द्वारा संयुक्त रूप से की गई।समिति मे अभिलेखो के नियमानुसार रखरखाव और साफ-सफाई की स्थिति सुधारने के लिए सचिव कृपाशंकर दूबे को आगाह किया गया।उर्वरक बिक्री के अवशेष पैंतालीस हजार रूपये तत्काल पीसीएफ को ट्रांसफर करने के निर्देश दिए गए।अधिकारियो ने वर्तमान वर्ष मे नये बने छाछठ सदस्यो को ऋण वितरण व अन्य सुविधाओ से नियमानुसार लाभान्वित करने का निर्देश दिया।समिति के सामने गोबर व गंदगी फैलाकर अतिक्रमण करने वाले तत्वो के विरूद्ध कार्यवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।निरीक्षण के समय सचिव कृपाशंकर दूबे,अध्यक्ष छाया सिंह,दयाशंकर सिंह इत्यादि उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News