संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज
विनोद नाथ यती
चिरईगाँव, वाराणसी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ग्राम सभा बभनपुरा में बूथ अध्यक्ष बृजेश तिवारी के आवास पर आम, अमरूद और नीम के पौधे लगाए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश मंत्री भाजपा, मीना चौबे ने वृक्षारोपण के बाद पर्यावरण संरक्षण हेतु जनजागरूकता अभियान चलाने का संकल्प लिया। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के अवसर पर पौधे लगाकर उनके दीर्घायु होने की कामना भी की।
मीना चौबे ने कहा कि भाजपा निरंतर सेवा कार्यों में संलग्न रहती है। उन्होंने कहा, "हमारा कार्य रुकना नहीं, निरंतर आगे बढ़ते रहना है।" उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जब से देश की कमान संभाली गई है, तब से ग्रीन एनर्जी और स्वच्छ भारत को लेकर अनेक योजनाएँ प्रारंभ की गई हैं।
ज़िला महामंत्री, किसान मोर्चा, पवन चौबे ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के खतरे से निपटने हेतु जो वैश्विक प्रयास जारी हैं, उनमें भारत एक उजाला बनकर उभरा है और एक विकराल संकट के विरुद्ध बड़ी ताक़त के रूप में सामने आ रहा है, जिससे हमारा पर्यावरण संतुलित बना रह सके।
इस अवसर पर पवन चौबे, बद्री सिंह, श्रीकांत पाठक, आदिनाथ तिवारी, वृजेश तिवारी, मनीष यादव सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।