UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

***कोतवाली पुलिस द्वारा 24 घण्टे के अन्दर 02 शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का ई-रिक्शा व ई-रिक्शा की 4 बैटरी बरामद*

Updated on: 05 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 विवेक राय

 

वाराणसी- पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्ररेट वाराणसी द्वारा अपराध व अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान व पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्ररेट वाराणसी के निर्देशन में व सहायक पुलिस कोतवाली के पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर दिनांक 05.09.2023 को थाना कोतवाली पर पंजीकृत मु0अ0सं0 115/23 संबंधित चोरी गये ई रिक्शा पंजीयन नम्बर UP 65 FT 2006 को एफआईआर पंजीकृत होने के मात्र 24 घण्टे के अंदर ही घटना का सफल अनावरण करते हुये चोरी गये ई रिक्शा को चोरी करने वाले 02 शातिर चोरों को ई रिक्शा की 04 अदद बैटरी के साथ डीएवी कालेज के पास पकड़ लिया गया जिनके निशानदेही पर चोरी गये ई रिक्शा को मछोदरी पार्क के पास कूड़ा घर के पास से बरामद कर धारा 411 भादवि की वृद्धि कर अभियुक्तगण को समय 13.30 बजे गिरफ्तार किया गया। थाना कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण के विरुद्ध विधिक कार्यवाही किया जा रहा है।गिरफ्तारी / बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 श्री सुरेश प्रताप सिंह,हे0का0 वीरेन्द्र यादव,का0 विकेश कुमार, थाना कोतवाली, कमिश्ररेट वाराणसी शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News