संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*वाराणसी।*आज 3 अगस्त को महिला भूमिहार समाज द्वारा तीज उत्सव "आया सावन झूम के " का आयोजन सूर्या होटल कैंटोनमेंट के केसर हाल मे किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना के साथ किया गया। दीप प्रज्ज्वलन मुख्य अतिथि डॉ0 सीमा रानी (डिप्टी कमिश्नर ) तथा विशिष्ट अतिथि डॉ इंदु सिंह, तथा डॉ मंजू राय , डॉ श्वेता राय द्वारा किया गया।
मुख्य अतिथि का स्वागत महिला भूमिहार समाज की संरक्षिका डा. राजलक्ष्मी राय द्वारा किया गया। विशिष्ट अतिथि का स्वागत डॉ0 सीमा सिंह, किरण सिंह, पूनम सिंह तथा अनिता राय द्वारा किया गया।
तीज महोत्सव के इस कार्यक्रम मुख्य अतिथि डॉ0 सीमा रानी तथा डॉ0 इंदु सिंह ने कजरी गाकर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। कार्यक्रम मे महिलाओ ने कजरी गीत, नृत्य की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर सभी को मंतमुग्ध कर दिया। ज्योति सिंह द्वारा प्रस्तुत नृत्य बहुत सराहनीय रहा। महिलाओ ने रोमांचक गेम खेलकर खूब मस्ती की। नन्हे बच्चो की रंगारंग प्रस्तुति ने कार्यक्रम की खूबसूरती को दुगना कर दिया । इस मौके पर महिलाओ ने एक ही रंग के पारंपरिक परिधान पहन कर तीज क्वीन प्रतियोगिता मे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इस प्रतियोगिता के प्रथम राउंड मे 20 से अधिक महिलाओ ने रैम्प वाक् किया दूसरे टैलेंट राउंड मे 7 महिलाओ को सफलता मिली तीसरे अंतिम राउंड मे ऋतु सिंह ने तीज क्वीन का खिताब अपने नाम कर लिया। मुख्य अतिथि द्वारा विनर को क्राउन एवं सैश पहनाकर सम्मानित किया गया ।
मुख्य अतिथि ने कहा कि हमे समाज के उत्थान के लिए कार्य करना चाहिए ताकि शिक्षा एवं स्वास्थ से समाज का कोई वर्ग वंचित ना रहे ।
शानदार तरीके से कार्यक्रम का संचालन डा. सीमा सिंह ने किया। कार्यक्रम मे सहयोग अनिता राय, पूजा सिंह,पूनम सिंह, सुमन सिंह किरण सिंह, पूनम सिंह, मधुलिका राय, सोनिया राय,अंजली तिवारी ने किया। कार्यक्रम मे प्रतिभाग प्रतिमा सिंह, ज्योति सिंह, अंकिता सिंह, प्रज्ञा सिंह, कुसुम सिंह, विमला राय, साधना राय, अमृता राय, रंजु सिंह आदि लोगों ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डा. सीमा सिंह ने किया।