संवादाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
विनोद नाथ यति
रामेश्वर,वाराणसी। काशी के पंचकोशी मार्ग पर श्री दातार पंचकोशी यात्री सैकड़ो की संख्या में गुरुवार को तीसरे पड़ाव रामेष्वर तीर्थ धाम पहुंचे। जहां पर मंदिर के पुजारी अन्नू तिवारी ने यात्रियों का पूजन कराया। यात्री भक्तों ने देवालयों में पूजन दर्शन कर मत्था टेका।दोपहर विश्राम के पश्चात शाम कथा में विश्वनाथ नारायण पालन्दे जी के सान्निध्य में आचार्य व्रजेन्द्र व्यास महाराज ने काशी महात्म्य की कथा सुनाते हुए कहा कि पंचक्रोशी तीर्थ यात्रा से जन्म जन्मांतर के पाप नष्ट के साथ शरीर शुद्ध व सबल बनता है व शिवत्व की प्राप्ति होती है।पंचकोशी तीर्थ पड़ाव रामेश्वर में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम,भक्त हनुमान सहित अन्य देवशक्तियों के महात्म्य का वर्णन किया। इस अवसर पर काशी नरेश परिवार से राजकुमारी हरि प्रिया,कृष्ण प्रिया ने काशी महात्म्य की कथा का सैकड़ो भक्तों संग श्रवण किया।यात्रा में गुजरात,महाराष्ट्र,मध्य प्रदेश,नेपाल,बिहार और उ0प्र0 सहित काशी के भक्त शामिल रहे।पंचकोशी यात्रा के मंडल अध्यक्ष रामशरण सेठ,देवकी कपूर,राजू शर्मा,अज्जू यादव,शिवाजी राव गणोरकर,रवि शरण सेठ,राजकुमार शर्मा,मनोज कृष्ण ओझा एवम सहयोगी के द्वारा यात्रा सम्पादित हो रही है।क्षेत्रीय भक्त डॉ0 आर के सिंह,के0एल0 पथिक,पुजारीआचार्य अन्नू तिवारी,रामप्रकाश यादव,ओमप्रकाश नारायण ने स्थानीय स्तर पर व्यवस्था प्रदान कर कथा स्थल पर सहयोग किया।