संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी- आवेदक श्री ललिता प्रसाद यादव निवासी पहडिया वाराणसी द्वारा देवेश रियल इस्टेट वर्क के प्रोपराइटर धर्मराज यादव द्वारा वादी मुकदमा को धोखे से विश्वास में लेकर अपनी फर्म देवेश रियल इस्टेट वर्क में पैसा लगाने व जमीन देने के नाम पर कुल 14,40,000/- धोखाधड़ी से अपने खाते में ट्रासफर करा लिया था जिसके बाद वादी द्वारा थाना- लालपुर/पाण्डेयपुर पर मुकदमा पंजीकृत कराया गया था।उक्त प्रकरण के गंभीरता देखते हुए पुलिस आयुक्त कमिश्ररेट वाराणसी श्री मुधा अशोक जैन द्वारा समुचित कार्यवाही हेतु विवेचना स्थानांतरित साइबर क्राइम पुलिस थाना वाराणसी को किया गया था व पुलिस उपायुक्त (अपराध) श्री चन्द्रकान्त मीना तथा अपर पुलिस उपायुक्त (अपराध) श्री टी. सरवणन व सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध) श्री गौरव कुमार द्वारा उक्त् मुकदमे मे प्रभावी कार्यवाही तथा निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया जिसके उपरान्त प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम थाना श्री विजय नारायण मिश्र की अगुवाई में निरीक्षक अनीता सिंह व साइबर क्राइम थाना वाराणसी टीम द्वारा 01 नफर अभियुक्त पाण्डेयपुर से कचहरी रोड पर परिवहन शाखा के पास से गिरफ्तार कर नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।अपराध करने का तरीका:-धर्मराज यादव पुत्र स्व. नगाऊ यादव निवासी ग्राम गोइठहा, पोस्ट- सारनाथ, थाना- लालपुर पाण्डेयपुर, वाराणसी, उ.प्र. पिन. 221007 उम्र करीब 44 वर्ष पूछने पर बताया कि मैं जमीन खरीदने बेचने का काम करता हूं, जिसके लिए मैंने DEVESH REAL ESTATE WORKS नाम से फर्म रजिस्टर्ड कराया है जो कंकड़, गिट्टी, बालू, पत्थर रेत, औद्दोगिक अपशिष्ट, पत्थरों का पाउडर, सीमेंट, कंक्रीट, टाइल्स, ईंट, धातू की छड़े आदि की आपूर्ति के लिए अधिकृत है, परन्तु इसी के आड़ में मैं लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि मेरा फर्म केवल जमीन खरीदने बेचने के लिए रजिस्टर्ड है और इसी आड़ में मौका मिलने पर लोगों को बहलाफुसलाकर विश्वास में लेकर जमीन देने के नाम अपनी निजी आर्थिक लाभ के लिए धोखाधड़ी कर लेता हूं। इसी तरह इस मुकदमा के वादी ललिता प्रसाद यादव निवासी पहड़िया, वाराणसी जो कि सन् 2004 में हिन्डालको रेनूकुट, जनपद सोनभद्र से जनरल मैनेजर के पद से सेवामुक्त हुये थे। मुझे जानकारी हुआ कि उनके पास काफी पैसा है तो मैने उनसे परिचय बनाया और जरिए वाट्सअप व मिलकर विभिन्न स्कीम बताया और अपने देवेश रियल स्टेट फर्म में निवेश के लिए धोखे से राजी कर लिया और कटहलगंज चौराहे पहाडिया, बेला रोड, वाराणसी में एक प्लाट दिखाकर कुल 14,40,000/- अपने खाते में आनलाइन व आर.टी.जी.एस. माध्यम से डलवा लिया था। वादी मुकदमा के संतुष्टि के लिए मैने कंप्यूटर से माध्यम से हस्ताक्षरशुदा निर्मित प्लाट बुकिंग रशीद भी दिया था सर जो मैने पैसा मैं अपने फर्म के खाते में लिया था उसको मैने निजी कार्य में खर्च कर दिया।पुलिस टीम में श्री विजय नारायण मिश्र प्रभारी निरीक्षक,श्रीमती अनीता सिंह - विवेचक निरीक्षक,उ.नि. श्री सतीश सिंह,हे.का./क.आ. श्याम लाल गुप्ता,हे.का. आलोक कुमार सिंह,हे.का. गोपाल चौहान,हे.का. गौतम कुमार,का. मनीष कुमार सिंह,का. सूर्यभान सिंह,का. अनिल कुमार मौर्य शामिल रहे।