UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

कलेक्ट्रेट कचहरी के अधिवक्ताओं ने नाथूराम गोड़से की 116 वीं जयन्ती मनाया

Updated on: 28 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी --कलेक्ट्री कचहरी वाराणसी के अधिवक्ताओं ने जिला मुख्यालय पर मंगलवार को नाथूराम गोडसे की 116 वीं जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस मौके वरिष्ठ अधिवक्ता विनोद पाण्डेय भैया जी व संजीवन यादव एडवोकेट ने नाथूराम गोड़से के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।अन्य अधिवक्ताओं ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए भारत माता की जय और वन्दे मातरम् के नारे लगाए। तत्पश्चात सभी अधिवक्ताओं ने प्रसाद स्वरूप मिष्ठान वितरित कर खुशी का इजहार किया।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विनोद पाण्डेय भैया जी ने तथा संचालन संजीवन यादव एडवोकेट ने किया। इस अवसर पर प्रवीण मिश्रा एडवोकेट, कौशल मिश्रा एडवोकेट, बबीता सेठ एडवोकेट, कमलेश चन्द्र त्रिपाठी एडवोकेट, उदयनाथ शर्मा एडवोकेट, पवन पाठक एडवोकेट, अवनीश त्रिपाठी एडवोकेट, श्याम जी वर्मा एडवोकेट समेत सैकड़ो की संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित 

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News