UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित*

Updated on: 23 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

*चिरईगांव* यूपी बोर्ड की परीक्षा में सर्वोच्च स्थान पाने वाले मेधावी छात्र-छत्राओं को जाल्हूपुर स्थित चौधरी गंगाराम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में सोमवार को विद्यालय प्रबंधन की ओर से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।उक्त अवसर पर प्रबन्धक ई श्रीकांत यादव ने मेधावी छात्रों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि शिक्षा ही एक ऐसी पूंजी है जिसका बंटवारा के बाद भी इजाफा होता है।बड़े से लक्ष्य को लगन और परिश्रम की बदौलत हाशिल किया जा सकता है। बोर्ड हाईस्कूल के छात्र सूरज प्रताप 93.66% प्राप्त कर किया है उनके पिता पारस को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।इनके अलावा गौरव यादव, आशु मौर्य सहित एक दर्जन छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया।उक्त अवसर पर शिक्षक सुरेश यादव, अमिता तिवारी, ओमप्रकाश सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News