संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
अतुल राय
वाराणसी ।। डीसीपी वरूणा जोन चंद्रकांत मीना ने घटना की जानकारी दिया।बता दे की शिवपुर थाना क्षेत्र में फाइनेंस कर्मी को गोली मारकर लूट का आरोपी आधी रात पुलिस के हत्थे चढ़ गया। देर रात वारदात के इरादे से जा रहे शातिर लुटेरे शिवा सोनकर की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जीप देखकर बदमाश ने तमंचे से फायर झोंक दिया,फायरिंग में पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। उन्होंने बैकअप फोर्स के लिए कंट्रोल को बताया और बदमाश का पीछा शुरू किया। पुलिस को पीछा करता देख बदमाश ने दूसरी गोली चला दी।बैकअप में पहुंची एसओजी और पुलिस ने भी गोलियां चलाई,जिसमें एक गोली शिवा के पैर में लगी।गोली लगते ही उसका बैलेंस बिगड़ गया और बाइक समेत सड़क पर जा गिरा।आनन फानन में पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया।अभियुक्त को मीडिया के सामने डीसीपी वरुणा चंद्रकांत मीना और एडीसीपी सरवणन टी. और एसीपी कैंट विदुष सक्सेना ने दिया।