संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
आशीष उपाध्याय
वाराणसी। भारतीभाजपा के नव नियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर गिरी का गिरी समाज प्रतिनिधिमंडल ने किया भव्य स्वागतय जनता पार्टी के नव नियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर गिरी का वाराणसी में गिरी समाज के प्रतिनिधिमंडल द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर समाज के लोगों ने माल्यार्पण कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में समाज की समस्याओं और जनहित के मुद्दों को संगठन एवं सरकार के समक्ष प्रमुखता से उठाया जाएगा।
शंकर गिरी ने स्वागत के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसका पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के साथ-साथ समाज के सम्मान और जनसेवा के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।
सम्मान समारोह में मुख्य रूप से उपस्थित रहे विनोद यति, महंत बबलू गिरी, कोमल गोस्वामी, शिव कुमार गिरी, पंचम गिरी, पप्पू, सुरेंद्र गिरी, गुंजन गिरी, डॉ. ए.के. गिरी, दीपक गिरी, डॉ. तुषार गोस्वामी, अशोक गिरी, मिश्रीलाल गिरी सहित गिरी समाज के अनेक गणमान्य लोग एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।