UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

सपा सुप्रिमो का जन्मदिन एक जुलाई को पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जायेगा 

Updated on: 29 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी -- समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता संतोष को यादव बबलू एडवोकेट ने बताया कि सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का जन्मदिन 01 जुलाई को पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक न्याय के संकल्प के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर पार्टी द्वारा 01 से 07 जुलाई तक पूरे वाराणसी जनपद में "पीडीए पेड़" अभियान चलाया जाएगा। जिसके तहत कार्यकर्ता गांव गांव पौध-रोपण करेंगे और लोगों को पार्टी से जोड़ेंगे। 01 जुलाई से 07 जुलाई तक सभी विधानसभा और बूथ स्तर पर गांव गांव पीडीए पेड़ लगाए जाएंगे। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण को सुरक्षित रखने के साथ-साथ अधिक से अधिक लोगों (विशेषकर पीड़ित और दुखी परिवारों ) को समाजवादी पार्टी से जोड़ना है। पार्टी का मानना है कि अभियान के जरिए समता मूलक समाज की स्थापना और प्रदूषण मुक्त भारत के उद्देश्य को पूरा करने में सहूलियत मिलेगी।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News