UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*थाना सारनाथ पुलिस टीम द्वारा कुल 01 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा के साथ अभियुक्त चन्दन राजभर गिरफ्तार किया गया*

Updated on: 07 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में थाना सारनाथ पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों वाहनों की चेकिंग के दौरान अभियुक्त चंदन राजभर पुत्र हिरालाल राजभर निवासी सिधरा थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर को आज दिनांक-03.042024 को समय करीब 04.10 बजे हिरामनपुर रेलवे क्रासिंग थाना सारनाथ से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से कुल 01 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सारनाथ पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-120/2024 धारा 8/20 एन०डी०पी०एस० एक्ट पंजीकृत कर अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।विवरण पूछताछ- अभियुक्त ने पूछताछ करने पर बताया कि यह जो मेरे दाहिने हाथ में सफेद रंग का झोला है उसमे नाजायज गांजा है जिसको बेचकर अपना जीवन व्यापन करता हूँ। आज रात्रि के अंधेरे का फायदा उठाकर सूनसान रास्ते से बेचने के लिए जा रहा था कि आप लोगो को खडा देखकर डर गया और गांजा के साथ पकड़े जाने के डर से पीछे मुड़कर भागने का प्रयास किया किन्तु आप लोगों ने पकड़ लिया।गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 अरविन्द कुमार यादव,उ0नि0प्रशि० महेश मिश्रा,हे0का0 विनोद कुमार थाना सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News