संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
जौनपुर स्थानीय कोतवाली सरकी चौकी क्षेत्र अंतर्गत अमीहितपुर गांव में सोमवार को वेदांत (4) का शव उन्होंने मिला वह अपने माता-पिता की इकलौता संतान था, और 10 दिन पहले मुंबई से परिवार के साथ गांव आया था।
परिवार के लोगों के मुताबिक एक दिन पहले लापता हो गया था। मासूम वेदांत रविवार से ही लापता था। काफी तलाश के बाद वह जब नहीं मिला तो परिजनों ने देर शाम की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सोमवार की सुबह आशंका होने पर कुछ महिलाओं ने कुएं में ईट डाला तो शव पानी की सतह पर उतराया दिखाई दिया। इसकी जानकारी मिलते ही पूरे गांव में मातम छा गया। ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाल कर पुलिस को सूचना दी गई।
घटना की सूचना पर को अजीत कुमार रजक, कोतवाली प्रभारी और चौकी इंचार्ज राकेश सोनकर मौके पर पहुंचे शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता गंगा और मां सीमा का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने बताया कि वेदांत 10 दिन पहले ही उनके साथ मुंबई से गांव आया था। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि रविवार को घर के पास ही हो रही शिव चर्चा में परिवार के साथ गया था। उसी दौरान खेलते-खेलते वह कुएं के समीप पहुंच गया और हादसे का शिकार हो गया।