संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी -- कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद जी की जन्म स्थली लमही में रविवार को प्रेमचंद मार्गदर्शन केंद्र ट्रस्ट लमही वाराणसी द्वारा मुंशी प्रेमचंद की कहानी का पाठन समाजसेवी राजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा किया गया। इनका सम्मान ट्रस्ट के संरक्षक प्रोफेसर श्रद्धानंद, प्रकाश कुमार श्रीवास्तव, निदेशक राजीव गोंड एवं राज इंग्लिश स्कूल के चेयरमैन डॉ. हरिओम सिंह ने किया।इस मौके पर ट्रस्ट के संरक्षक प्रो. श्रद्धानंद जी ने कहा कि आज हिंदी साहित्य के इतिहास में सामाजिक यथार्थ और मानवीय मूल्यों की बात आती है तो प्रेमचंद का नाम एक महान कथाकार के रूप में लिया जाता है। सेवा मार्ग उनकी ऐसी कहानी है जो सेवा, परोपकार और त्याग को जीवन का सर्वोच्च धर्म मानती है। विश्व चेतना ट्रस्ट भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष कवि संतोष कुमार प्रीत ने कहा कि आधुनिक युग में भौतिकवाद,उपभोक्ता वाद और व्यक्तिवाद का प्रभाव बढ़ता जा रहा है। ऐसे समय में सेवा मार्ग जैसी कहानियां हमें यह सोचने पर मजबूर करती है कि क्या समाज केवल स्वार्थ और लाभ के आधार पर चलता है। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रामनरेश पाल, सर्वेंद्र, मनोज विश्वकर्मा,राहुल विश्वकर्मा, आनंद कृष्ण मासूम, सूर्यदीप कुशवाहा, प्रेमानंद सिंह, विनय कुमार सिंह, ओम प्रकाश उपाध्याय, डीबी सिंह, प्रमोद कुमार, विपिन सिंह, सुरेश चंद्र दुबे व छात्र, साहित्य प्रेमी और स्थानीय नागरिक गण उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का संचालन मनोज विश्वकर्मा ने तेरा स्वागत उद्बोधन राहुल यादव