संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी --उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष रामचंद्र गुप्ता व कार्यकारी उपाध्यक्ष राम बदन यादव के साथ प्रतिनिधिमंडल द्वारा बुधवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र सिंह से शिष्टाचार भेंट किया और उन्हें माल्यार्पण, अंगवस्त्रम व माता सरस्वती जी की स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मानित करने वाले प्रतिनिधिमंडल में रामचन्द्र गुप्ता के साथ महासंघ के उपाध्यक्ष प्रभाकर पाण्डेय, उपाध्यक्ष रामबदन यादव,मण्डल अध्यक्ष उमेश बहादुर सिंह, मण्डल मंत्री सत्येंद्र कुमार सिंह,शिक्षा विभाग से जिला अध्यक्ष इन्दू सिंह, मंत्री देव विनायक यादव,कार्यवाहक अध्यक्ष विकास तिवारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष चन्द्रशेखर गौतम,देवनाथ, राधेश्याम आदि शामिल रहे