संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी -- चंदौली के सांसद वीरेंद्र सिंह का जन्मदिन सपाइयों ने गुरुवार को बड़े ही धूमधाम से मनाया और केक काटकर सपाइयों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ता गण द्वारा उनके अर्दली बाजार स्थित आवास टैगोर टाउन कॉलोनी में केक काटकर व आतिशबाजी कर जन्मदिन मनाया गया। अपने जन्मदिन के अवसर पर सांसद वीरेंद्र सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। स्वागत व बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष शशि यादव, सुनील यादव, राहुल सिंह, गोपाल पाण्डेय, सचिन यादव समेत बड़ी संख्या में छात्र नेता वह सपा नेतागण उपस्थित रहे।