UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*परियोजनाओ मे कोई विलंब क्षम्य नहीं* 

Updated on: 23 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज

 

*हरहुआ*।बीडीओ हरहुआ दीपांकर आर्य के निर्देश पर सहायक विकास अधिकारी अवधेश सिंह व मयंकमोहन गौड़ ने ग्रामपंचायत अहिरौली मे मनरेगा अंतर्गत निर्माणाधीन खाद्यान्न भंडारण केन्द्र का निरीक्षण किया।

मौके पर उपस्थित सेक्रेटरी जयप्रकाश तथा तकनीकी सहायक ओमप्रकाश यादव ने बताया कि केन्द्र की अनुमानित लागत 7.19 लाख रूपए है।मौके पर पिलर स्तर तक कार्य पाया गया।

ब्लाक सहायक विकास अधिकारियों ने कहा की जनहित की ऐसी परियोजनाओ मे कोई विलंब क्षम्य नहीं है।कार्य को पूर्ण कराकर पत्रावली भुगतान हेतु ब्लाक कार्यालय मे प्रस्तुत करें।

शासन की योजनाओ मे पारदर्शिता और ईमानदारी ही हमारा कवच है।

निरीक्षण के दौरान सेक्रेटरी जयप्रकाश,ग्रामप्रधान खरपत्तू यादव , तकनीकी सहायक ओमप्रकाश यादव उपस्थित रहे।

 

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News