संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराधों की रोकथाम, चोरी/लूट/हत्या की घटनाओ के सफल अनावरण एवं वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण मे एवं सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में थाना चौबेपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सहायता से मु0अ0सं0-308/2024 धारा 304 भा०द०वि० थाना चौबेपुर कमि) वाराणसी से संबंधित नामजद वाछित अभियुक्त राजन उर्फ शालू राजभर पुत्र मैनेजर राजभर निवासी नेवादा थाना चौबेपुर जनपद वाराणसी को आज दिनांक-26.05.2024 को समय करीब 09.50 बजे मिलकोपुर अण्डर पास के नीचे थाना चौबेपुर से गिरफ्तार किया गया। उक्त के संबंध मे थाना चौबेपुर पुलिस द्वारा अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।घटना का विवरण- दिनांक-25.05.2024 को वादी मुकदमा श्री रवि राजभर पुत्र स्व० काशी राजभर निवासी ग्रा०- नेवादा थाना चौबेपुर जनपद वाराणसी ने लिखित प्रार्थना पत्र दिया कि दिनांक-25-05-24 को समय करीब 10 बजे दिन मे उनका भाई मंगल राजभर गाँव के ही शालू राजभर के साथ गौरा कला बजार गया था और समय करीब 12 बजे दिन मे प्रकाश वस्त्रालय के सामने पुरानी रंजिश को लेकर शालू राजभर उपरोक्त द्वारा उनके भाई मंगल राजभर को लात-मुक्का व पटक-पटक कर मारा-पीटा गया तथा घायल कर दिया गया। इस घटना को बुद्ध राजभर तथा बाबू राजभर ने देखा व बीच-बचाव किया तथा घर पर उनके द्वारा ही सूचना दिया गया। सूचना पर वादी/प्रार्थी का छोटा भाई व उनकी माँ मोटर साईकिल से जाकर मंगल राजभर को घर ले आये थे। घर आने पर मंगल की तबीयत उपरोक्त चोटों के कारण बहुत ज्यादा बिगड़ गयी और बाद मे इलाज हेतु उसे सरकारी अस्पताल नरपतपुर ले गये जहां पर डाक्टर द्वारा वादी/प्रार्थी के भाई मंगल को मृत घोषित कर दिया गया, जिसके आधार पर थाना चौबेपुर मे मु0अ0सं0- 308 धारा 304 भा०द०वि० पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना उ0नि0 पंकज कुमार राय द्वारा संपादित की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 पंकज कुमार राय,हे0का0 अखिलेश यादव,हे0का0 प्रदीप पटेल थाना चौबेपुर कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।