UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*ट्रेलर से कुचलकर महिला की दर्दनाक मौत,पति व बेटा बाल बाल बचे।*

Updated on: 23 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*हरहुआ*। बड़ागाँव थाना क्षेत्र के हरहुआ पुलिस चौकी अंतर्गत वाजिदपुर स्थित रिंग रोड फेज1 चौराहे के समीप ट्रेलर से कुचलकर रजिया बेगम उम्र 35 वर्ष की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मृतका का डेड बॉडी शिवपुर मर्चरी हाउस में दाखिल कराकर परिजनों को सूचना दी।

        प्राप्त जानकारी के अनुसार मो0 अमीन निवासी बैरागीपुर थाना चौबेपुर जनपद वाराणसी अपनी बाइक सीडी डीलक्स से पत्नी व बेटे अफराज को लेकर कछवा एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। उसने बताया कि रिंग रोड फेज1 वाजिदपुर चौराहा ज्यों ही पहुंचा उसी समय सिग्नल हरा मिलने पर गाड़ियां फेज 2 की ओर जाने लगी। धीरे -धीरे बड़ी व छोटी वाहन चलने लगी। इसी दौरान ब्रेकर पर एक बाइक ने मेरी बाइक से हल्की टकरा गई जिससे असंतुलित होकर मैं पत्नी व बच्चे समेत गिर पड़ा। पत्नी दाहिने तरफ गिरी बगल में चल रही ट्रेलर जो बलिया से माल अनलोड कर वापस आ रहा था के निचला चक्का ऊपर चढ़ गया जिससे घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। आनन फानन में घर पर मोबाइल से सूचना दिया और हरहुआ पुलिस का पैंथर दस्ता भी पहुंच गई। उपनिरीक्षक प्रवीन सचान भी मय पुलिस बल के साथ पहुंच गए।

   हरहुआ पुलिस यातायात को बनाये रखने के लिए तत्काल मृतका के डेड बॉडी को शिवपुर मर्चरी पहुंचाते हुए ट्रेलर व चालक को कब्जे में लेकर हरहुआ चौकी भेजवाया।घटना की सूचना पर भारी भीड़ व गाड़ियों का रेला लग गया जिससे कुछ देर के लिए यातायात बाधित हुआ और वाद -विवाद होने लगा। पुलिस इसे गम्भीरता से लेते हुए एक दूसरे के सहयोग से पुलिस ने यातायात बहाल कराया।

          मृतका के पति मो0 अमीन व परिजनों के अनुसार इनके तीन बच्चे अल्ताफ ,आशिफ व अफराज हैं। दो भाई मो0 अमीन व मो0 मुनीब सहित परिवार गरीबी में मजदूरी व अधिया खेती कर जीविकोपार्जन करता है। इस दुःख की घड़ी में पूरा परिवार मर्माहत हुआ वहीं बच्चे रोते बिलखते रहे जिसे पुलिस व बैरागीपुर गाँव के ग्रामीण चुप कराते नजर आए।

        दोपहर बाद हरहुआ पुलिस ने पंचनामा कर शिवपुर में पोस्ट मार्टम के बाद डेड बॉडी परिजनों को सौंप दिया। वहीं ट्रक चालक ईश्वर बिन्द निवासी संडवा, कोतवाली ,मिर्जापुर का चालान कर हरहुआ पुलिस अग्रिम कार्यवाही कर रही है

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News