UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

जनपद जौनपुर के थाना रामपुर क्षेत्र में पुलिस का सख्त रुख, धारा 170 BNSS के तहत की गई कार्रवाई

Updated on: 13 June, 2026

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी 


जौनपुर। थाना रामपुर पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई।मिली जानकारी के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार के नेतृत्व में थाना रामपुर पुलिस टीम ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका के चलते कुल 6 व्यक्तियों को हिरासत में लिया। सभी के विरुद्ध धारा 170 BNSS के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए संबंधित न्यायालय में चालान किया गया।गिरफ्तार किए गए आरोपियों में उदय राज सरोज (30 वर्ष), कमलेश कुमार सरोज (25 वर्ष), अजय सरोज (22 वर्ष), अभिषेक कुमार सरोज (22 वर्ष), संदीप सरोज (23 वर्ष) एवं दीपक सरोज (27 वर्ष) शामिल हैं। सभी आरोपी ग्राम सिधवन (सरोज बस्ती), थाना रामपुर, जनपद जौनपुर के निवासी बताए जा रहे हैं पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और असामाजिक तत्वों में खौफ का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस सख्ती की सराहना करते हुए इसे शांति व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में अहम कदम बताया है।
थाना रामपुर पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News