संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी पुलिस आयुक्त कमिश्नरट वाराणसी द्वारा कमिश्नरेट क्षेत्र में होने वाली जघन्य आपराधिक घटनाओं की रोकथाम एवं लूटी। चोरी गयी सम्पत्ति की बरामदगी हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन में पुलिस उपायुक्त, काशी जोन, कमिश्नरेट वाराणसी श्री आर०एस० गौतम के निर्देशन में व अपर पुलिस उपायुक्त, काशी जोन, कमिश्नरेट वाराणसी श्री चन्द्रकान्त मीना व सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर डा० अतुल अंजान त्रिपाठी के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी लंका शिवाकान्त मिश्र के कुशल नेतृत्व में दिनांक 05.02.2024 को लंका पुलिस द्वारा नरिया तिराहे के पास से 02 नफर अभियुक्तगण 1. श्रीमन नारायण शुक्ल पुत्र अरविन्द कुमार शुक्ल निवासी पूर्वी सहोदरपुर, थाना कोतवाली सदर, जनपद प्रतापगढ़, 2. सूरज दूबे पुत्र संगत दुबे निवासी छिड़ीचौरा, थाना सादियाबाद, जनपद गाजीपुर को समय करीब 13.05 बजे गिरफ्तार किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।पूछताछ विवरण-अभियुक्तगण द्वारा पूछताछ में बताया गया कि हमलोगों नें मैसेंजर व ग्रेन्डर एप्प के माध्यम से डाक्टर साहब से दोस्ती की तथा दिनांक 11.01.2024 को इन्हें अपने दोस्त के ईलाज के बहाने बुलाया और रविदास गेट से अपनी गाड़ी पर बिठाकर अपने साथ रूईया हास्टल (BHU) ले गये जहाँ पर हमलोगों ने हास्टल के रुम का गेट बंद करके इनको डरा धमकाकर इनके कपड़े उतरवा दिया तथा इनके साथ व्यभिचार करते हुए मोबाइल के माध्यम से वीडियो बना लिया। डाक्टर साहब गले में सोने की चेन जिसमें लाकेट लगा था छीन लिये और एक सोने की अंगुठी भी इनसे छीन लिये थे। डाक्टर साहब को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर हमलोगों ने इनसे कुल 60 हजार रुपये भी वसूल किये। रूपये हमारे अन्य साथियों के पास है। हमलोगों को लगा कि डाक्टर साहब शर्म व डर के कारण किसी को कुछ नहीं बतायेंगे, लेकिन आप लोगों द्वारा पकड़ लिये गये। साहब हमें माफ कर दीजिए इस तरह की गलती कभी नहीं होगी।गिरफ्तारी बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक शिवाकान्त मिश्र,निरीक्षक शिवधारी पासवान,उ0नि0 अजय कुमार, चौकी प्रभारी नगवा,उ0नि0 शिवाकर मिश्रा, चौकी प्रभारी बी.एच. यू,उ0नि0 आदित्य कुमार राय,का0 विरेन्द्र यादव,का0 मनोज सिंह,का0 सूरज भारती,का0 आशीष कुमार तिवारी,का0 कमल सिंह यादव,का0 विमल कुमार,का0 सन्तोष निषाद,का0 सत्येन्द्र गौड़, थाना लंका, कमि० वाराणसी शामिल रहे।