UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

बकरीद से पहले रामपुर में बवाल : समर्सिबल का पाइप और केबल काटा, विरोध करने पर ईंट-पत्थरों से हमला

Updated on: 21 July, 2026

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी 

जौनपुर रामपुर नगर पंचायत, वार्ड नं० 10 धनुहा जौनपुर जिले के रामपुर नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड नं० 10 धनुहा में आपसी विवाद ने उस समय गंभीर रूप ले लिया जब स्थानीय निवासी अब्दुल रहमान पुत्र समसूदीन के समर्सिबल का पाइप एवं केबल कथित रूप से काट दिया गया। पीड़ित के अनुसार भीषण गर्मी के बीच घर में पानी की भारी समस्या उत्पन्न हो गई और परिवार पीने के पानी तक के लिए परेशान हो उठा।बताया जा रहा है कि जब अब्दुल रहमान ने इस कृत्य का विरोध किया तो दाऊद अहमद पुत्र सलामत, उनके पुत्र शकील अहमद, प्रवेश आलम एवं जावेद अहमद ने मिलकर गाली-गलौज करते हुए ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। आरोप है कि मारपीट में पीड़ित को चोटें आईं और पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।स्थानीय लोगों का कहना है कि एक तरफ प्रशासन आगामी बकरीद पर्व को लेकर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने की लगातार अपील कर रहा है, वहीं दूसरी ओर इस तरह की घटनाएं माहौल खराब करने का कार्य कर रही हैं। भीषण गर्मी में किसी के पानी के समर्सिबल को नुकसान पहुंचाना लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।पीड़ित पक्ष ने मामले में प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है, ताकि क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द बना रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News