UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*महिला मेठ दिवस की मिटिंग से खंड बिकास अधिकारी चकिया रहे नदारद महिला मेठो ने बिडिओ के खिलाफ किया प्रदर्शन*

Updated on: 23 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

चकिया चन्दौली एक तरफ प्रदेश सरकार के द्वारा महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने को लेकर लगातार बिभिन्न योजनाएं को चला रही है तथा महिलाओं को लगातार रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है तथा ग्रामीण क्षेत्रों मे भी गांवो मे बिभिन्न योजनाओं के माध्यम से रोजगार के माध्यम से जोडा जा रहा है मगर जमीनी स्तर पर ब्लाक के अधिकारियों की लापरवाही से महिलाओं को अपने किये कार्य के भुगतान तथा बिभिन्न समस्याओं को लेकर ब्लाक का चक्कर लगा रही है और अधिकारी महिला मेठो की समस्याओं को लेकर लापरवाह बने हुए है 

 

दरअसल पुरा मामला चकिया ब्लाक है जहां खंड बिकास अधिकारी कार्यालय पर महिला मेठ दिवस की मिटिंग आयोजित की गयी थी जिसमे महिला मेठो ने बताया की खंड बिकास अधिकारी व महिला मेठो का आज मिटिंग रखा गया था जिसके माध्यम से महिला मेठो की समस्याओं तथा महिला मेठो को गांवो मे होने वाले कार्यो को खंड बिकास अधिकारी से बता सके मगर खंड बिकास अधिकारी महिला मेठो की मिटिंग से जानकारी के बाद भी चकिया ब्लाक से नदारद रहे महिला मेठो ने कडाके की ठंड व बारिश मे खंड बिकास अधिकारी का इंतजार करते रहे मगर 10 बजे से 3 बजे तक बिडिओ साहब मौके पर नही पहुंचे नाराज महिला मेठो ने चकिया ब्लाक मुख्यालय पर प्रदर्शन करते हुए बिडिओ चकिया पर आरोप लगाते हुए कहा की खंड बिकास अधिकारी महिला मेठो की समस्याओं को लेकर लापरवाह बने हुए है तथा महिला मेठ लगातार बकाया भुगतान को परेशान है मगर कही भी सुनवाई नही हो रही है प्रदर्शन करने वालो मे प्रमुख रुप से महिला मेठ किरन सिंह समेत दर्जनों महिला मेठ मौजुद रही।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News