संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*हरहुआ*।बी पैक्स मंगारी ब्लाक पिंडरा के समिति कर्मचारी जयप्रकाश शुक्ला के इकलौते पुत्र की सड़क दुघर्टना में 22 मई को मृत्यु हो गई थी।
इस समाचार से पूरे सहकारी समिति कर्मचारी काफी द्रवित व दुःखी हुए। इकलौते पुत्र के निधन के बाद जयप्रकाश शुक्ला बिल्कुल ही असहाय व निढाल हो गये थे। पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल बेहाल था। मृत पुत्र को एक 4 वर्ष का बेटा है।विधवा पुत्रवधू रो-रो कर बेसुध हो रही थी।
इन सब को देख कर साथी कर्मचारियों का दिल दहल सा गया। जनपद के साथी कर्मचारियों नें 28000(अठ्ठाइस हजार रूपये) एकत्र कर जयप्रकाश शुक्ला का आर्थिक सहयोग किया।
वाराणसी जनपद के समिति कर्मचारी सचिव परिषद के जिला अध्यक्ष ऋषि कुमार सिंह नें कहा यह सहयोग राशि नहीं है बल्कि जयप्रकाश शुक्ला के दुःख में हमलोगों के साथ होंने की उपस्थिति है। ऋषि कुमार सिंह नें यह भी कहा कि आज वेतन के अभाव में समिति कर्मचारी कर्ज के बोझ से दबा हुआ है उसके बावजूद भी हमारे कर्मचारियों में सहयोग की भावना बनी है जो अत्यंत सराहनीय है ।
इसी भावना को सहकारिता कहते हैं।
ऋषि कुमार सिंह नें यह भी बताया कि हमारा एक साथी प्रशान्त सिंह सचिव बाबतपुर बीपैक्स जो कि लगभग चार वर्षों से स्वयं गंभीर बीमारी से जूझ रहा है ।उसकी आर्थिक स्थिति काफी खराब होने के बावजूद भी वो सहयोग करनें में पीछे नहीं रहा है मैं ऐसे सहृदय कर्मचारियों को प्रणाम करता हूं।
आज यूनियन के एक प्रतिनिधिमंडल ने जयप्रकाश शुक्ला के आवास पर जाकर उन्हें सहयोग राशि प्रदान की तथा उन्हे सांत्वना दी।
प्रतिनिधि मंडल में जिला अध्यक्ष ऋषि कुमार सिंह, जिला महामंत्री अनिल दूबे विवेक कुमार सिंह,अखिलेश यादव विभूति नारायण श्रीवास्तव, अभय सिंह अरविंद दूबे ,इन्दूप्रताप सिंह ,विनोद दूबे व अरविंद उर्फ अर्जुन पटेल शामिल रहे।