UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

कोइरीपुर खुर्द की आधी सड़क बही,ग्रामीणों ने बनाने की उठाई मांग*

Updated on: 23 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*हरहुआ* लगातार हो रही भारी बरसात से जहाँ किसान खुश हैं वहीं जिला पंचायत से बनी कोइरीपुर खुर्द की सी सी सड़क अचानक बरसाती पानी से आधी बह जाने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई है।

      अखिल भारतीय मनीषी परिषद के जिलाध्यक्ष कपिलनारायन पांडेय के अनुसार पुरानी सड़क जो ईट के खड़ंजे से बनी थी जो जगह जगह टूट गई थी। इसके बाद जिला पंचायत द्वारा 3 वर्ष पूर्व सी सी सड़क बनवाई गई। जनवरी 25 में अपने निजी खर्चे से सड़क का चौड़ीकरण कराया गया था। लेकिन मूसलाधार पानी से आधी सड़क बह जाने से आवागमन में दिक्कतें बढ़ गई है।यह सड़क डेढ़ किमी लम्बी है जो पांचों शिवाला से हथिवार मार्ग से शुरू होकर कोइरीपुर खुर्द होते हुए रसुलपुर गाँव मे मिलती है।

       ग्रामीण अशोक पांडेय, हिटलर सिंह, हीरालाल मौर्य, गिरीश चंद दीक्षित, बनारसी मौर्य ,सूर्यप्रकाश दुबे सहित ग्रामीणों ने जिम्मेदार विभाग के अधिकारियों से बनाने की मांग की है।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News