UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

छत पर खड़ी महिला ने दी कूदने की धमकी, घंटों चला हंगामा  पुलिस और पब्लिक रही मूकदर्शक

Updated on: 17 April, 2026

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता आशुतोष मिश्रा 

जौनपुर रामपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक महिला छत पर चढ़कर आत्महत्या की धमकी देने लगी। देखते ही देखते आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई घटना की सूचना थाने को दी गई, लेकिन चौंकाने वाली बात यह रही कि यह स्थान रामपुर थाना से मात्र 50 मीटर की दूरी पर था, फिर भी पुलिस मौके पर पहुंचने के बाद भी सिर्फ तमाशा देखती रही प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक महिला देर तक छत पर खड़ी रही और कूदने की बात कहती रही। मौके पर मौजूद लोग और पुलिस किसी कार्रवाई के बजाय मूकदर्शक बने रहे‌ करीब एक घंटे तक चला यह हंगामा किसी बड़े हादसे में तब्दील होने से पहले ही खत्म हुआ, जब परिजनों और स्थानीय लोगों ने किसी तरह महिला को समझाकर नीचे उतारा स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि थाना के सामने ऐसी घटना होते देख भी कार्रवाई न होना गंभीर लापरवाही है

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News