UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

राजस्व अभिलेख की अवहेलना कर नाली पर खड़ंजा, प्रशासन पर गंभीर सवाल

Updated on: 21 July, 2026

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी 


जौनपुर थाना बरसठी क्षेत्र के ग्राम महमूदपुर बड़ेरी में खड़ंजा निर्माण को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि नायब तहसीलदार अमित कुमार सरोज द्वारा ग्राम प्रधान के साथ मिलकर अनुचित लाभ लेते हुए दूसरे व्यक्ति के चक नाली खाते की जमीन पर जबरन खड़ंजा (रास्ता) निर्माण कराया जा रहा है।ग्रामीणों के अनुसार, संबंधित भूमि राजस्व अभिलेख में स्पष्ट रूप से नाली खाते में दर्ज है, जिस पर किसी भी प्रकार का रास्ता निर्माण कराना नियमों के विपरीत है। इसके बावजूद प्रशासनिक दबाव बनाकर कार्य कराने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे गांव में भारी आक्रोश व्याप्त है।ग्रामीणों का कहना है कि माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद के स्पष्ट निर्देश हैं कि जिस खाते में भूमि दर्ज हो, उसे उसी रूप में बनाए रखा जाए तथा उसके मूल स्वरूप में कोई परिवर्तन न किया जाए। इसके बावजूद नाली की भूमि पर जबरन रास्ता निर्माण कराना न्यायालय के आदेशों की खुली अनदेखी माना जा रहा है।स्थानीय लोगों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि निर्माण कार्य नहीं रोका गया तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।वहीं, इस पूरे मामले पर प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, जिससे मामला और भी संवेदनशील बनता जा रहा है।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News