संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी -- उदय प्रताप कॉलेज परिसर स्थित रानी मुरार कुमारी बालिका इण्टर कॉलेज में नागरिक सुरक्षा कलेक्ट्रेट प्रखण्ड की ओर से मंगलवार को छात्राओं को आपदा प्रबंधन का सप्ताह व्यापी प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसमें नागरिक सुरक्षा के सहायक उप नियंत्रक इरफानुल होदा, विवेक कुमार राय और कलेक्ट्रेट प्रखण्ड के डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय ने मंगलवार को छात्राओं को विभिन्न प्रकार के आग से बचाव, आग बुझाने का सैद्धांतिक प्रशिक्षण,घायलों की प्राथमिक चिकित्सा आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संयोजन प्रधानाचार्य डॉ. ममता ने किया। इस प्रशिक्षण में 125 छात्राएं शामिल रहीं। इस अवसर पर डिप्टी डिवीजनल वार्डेन अरविन्द विश्वकर्मा भी उपस्थित रहे।