UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

ॐ साईं हैंडड्रम क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, फीता काटकर किया उद्घाटन

Updated on: 17 April, 2026

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता ज़ायेद शेख 


 जौनपुर सिरकोनी ब्लॉक क्षेत्र के रासीपुर बाकराबाद स्थित श्री साईं बाबा मंदिर के सामने आयोजित ॐ साईं हैंडड्रम क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ बुधवार को उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन दीपक यादव उर्फ पप्पू जमैथा (पूर्व जिला पंचायत सदस्य) ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के साथ ही खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर सुरेंद्र यादव, संजय यादव, शेर बहादुर यादव, जिलेदार यादव, साधु यादव, बिजली यादव, विजय यादव सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, ग्रामीण, युवा खिलाड़ी व खेल प्रेमी मौजूद रहे। आयोजन स्थल पर खेल भावना और आपसी भाईचारे का संदेश साफ तौर पर दिखाई दिया।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए दीपक यादव उर्फ पप्पू जमैथा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार की क्रिकेट प्रतियोगिताएं युवाओं की खेल प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ उन्हें सकारात्मक दिशा देती हैं। उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि खेल से अनुशासन, एकता और स्वास्थ्य का विकास होता है तथा ऐसे आयोजन नियमित रूप से होने चाहिए ।आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता में क्षेत्र की कई टीमें भाग ले रही हैं और विजेता टीम को सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए कमेटी के सदस्यों व ग्रामीणों का सहयोग सराहनीय रहा।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News