UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

विदाई समारोह में छात्रों को आगे बढ़ने की सीख

Updated on: 17 April, 2026

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी 

जौनपुर रामपुर थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय गोरापट्टी द्वितीय में शनिवार को कक्षा 5 के विद्यार्थियों का विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अपना दल (एस) के जिला महासचिव नितेश पाठक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन प्रधानाध्यापक ओमप्रकाश गौतम के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम को आकर्षक बना दिया।मुख्य अतिथि नितेश पाठक ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि वे मन लगाकर पढ़ाई करें और अपने क्षेत्र, माता-पिता व शिक्षकों का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और देश को संवारना उनका दायित्व है।शिक्षकों ने भी छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए अनुशासन और परिश्रम के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर अभिभावक, ग्रामीण उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News