UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

जिला जज ने दीप प्रज्वलित कर लोक अदालत का किया शुभारम्भ

Updated on: 17 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी -- दीवानी परिसर वाराणसी में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस मौके पर विधिक सेवा प्राधिकरण वाराणसी के अध्यक्ष एवं जिला जज संजीव शुक्ला ने दीप प्रज्वलित कर राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ कराया। इस अवसर पर जिला जज द्वारा अधिक से अधिक बादों को सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण करने पर बल दिया एवं उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत एक ऐसी प्रणाली है, जो न्याय को आम जनता तक पहुंचाती है। इससे ना केवल समय व धन की बचत होती है, बल्कि समय से समाधान व शांति को बढ़ावा मिलता है। इस कार्यक्रम में प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय अनिरुद्ध कुमार तिवारी, भूमि अर्जन पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन प्राधिकरण वाराणसी सत्यानंद उपाध्याय, जिलाधिकारी वाराणसी सत्येंद्र कुमार, बनारस बार के अध्यक्ष सतीश कुमार एवं राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी अनिल कुमार शुक्ल, यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया के जीएम बीएन सिंह तथा सभी न्यायिक अधिकारी गण उपस्थित रहे। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायालय तथा प्रशासन के सभी विभागों से कुल मिलाकर 4 लाख 68 हजार 913 वादों का निस्तारण कर कुल 18,27,06,023.48/ रुपये का वसूली हुआ। राष्ट्रीय लोक अदालत में जगह-जगह पर हेल्प डेस्क बनाए गए थे, जो वादकारियों को आवश्यक सहायता प्रदान किये। इस राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर न्यायालय परिसर में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला व केंद्रीय कारागार वाराणसी के बंदियों द्वारा बनाये गये उत्पादों जैसे- लकड़ी के खिलौने, दरी, गमछा, तथा खाद्य सामग्री में आचार, ब्रेड, बिस्किट तथा बाल संप्रेक्षण गृह राम नगर वाराणसी, बालक बालगृह रामनगर वाराणसी तथा आफ्टर केयर होम रामनगर वाराणसी में रह रहे संवासिनियों तथा बच्चों द्वारा बनाए गए विभिन्न प्रकार के आर्ट क्राफ्ट, बैग आदि की प्रदर्शनी भी लगाई गई। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने सामग्री खरीदने में रुचि दिखाई। इस मौके पर विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव आलोक कुमार द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत को अत्यधिक सफल बनाने हेतु समस्त न्यायिक अधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस प्रशासन, अधिवक्ता गण, बैंक अधिकारियों, कर्मचारी एवं अधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। साथ ही संबंधित कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना भी की गई।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News