संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
चोलापुर(वाराणसी)। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चोलापुर में बुधवार को वार्षिक पत्रिका "हौसलों की उड़ान" के द्वितीय अंक का विमोचन समारोह हुआ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक अवध किशोर सिंह थे इस अवसर पर विद्यालय में जिला विद्यालय निरीक्षक के द्वारा पौधारोपण किया गया। मुख्य अतिथि ने समस्त विद्यालय परिवार तथा छात्राओं को शुभकामनाएं दी । विद्यालय के कक्षा 12 की छात्रा सांत्वना विमल के द्वारा पत्रिका की पृष्ठभूमि के विषय में विस्तार से बताया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती अंजू सिंह ने विद्यालय के विकास पर विस्तार से अपनी प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत किया कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रंजना दुबे ने किया तथा विद्यालय के समस्त विद्यालय परिवार तथा छात्राओं को पत्रिका का वितरण किया गया। इस अवसर पर डॉ. अनीता गिरी, डॉ. रीता राय, चंद्रिका, सरिता कुशवाहा, अंजू यादव, नंदिता यादव, रंजना दुबे, डॉ. विशालाक्षी देवी, अर्चना चौबे, अनोरमा शास्त्री, प्रशस्ति,अनामिका, वंदना तथा समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहे।