संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी- प्रार्थिनी धोबिन पुत्र भीम राम वर्तमान हाल पता ग्राम बहरामपुर थाना चौबेपुर जनपद वाराणसी हूँ ज्ञात हो की प्रार्थिनी व उसका परिवार बेघर है व् उनके पास रहने के लिए कोई जमीन व मकान कहीं उपलब्ध नहीं है जिसका संज्ञान कर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रार्थिनी व उसके परिवार के हक़ में मौजा बहरामपुर में आराजी नंबर 692 पट्टा स्वरूप प्राप्त कराया गया था प्रार्थिनी द्वारा पट्टा स्वरूप प्राप्त भूमि पर क्षेत्र के दबंग व् गुंडा प्रवृति के व्यक्ति भोले पुत्र स्वर्गीय दलसम्मन पिंटू ,विपिन ,राजा बाबू पुत्र भोला निवासी ग्राम , पोस्ट व थाना चौबेपुर वाराणसी की नियत खराब हो गयी आवंटन प्राप्त होने के बाद से सभी प्रार्थिनी व् उसके परिवार को आवंटित भूमि को अपने हक में दे देने का दबाव कारित कर रहे थे प्रार्थिनी व उसके परिवार ने उपरोक्त विपक्षीगण को समझाने का सभी संभव प्रयास किया कि उनके पास सरकार द्वारा आवंटित भूमि के अतिरिक्त कहीं रहने का कोई स्थान नहीं है परंतु विपक्षीगण अपने गुंडई के बल पर प्रार्थिनी व् उसके परिवार को सरेआम बेइज्जत करते हुए धमकी दिए की यदि प्रार्थिनी व् उसके परिवार द्वारा पट्टा स्वरूप प्राप्त भूमि पर रहने का प्रयास भी करता है तो प्रार्थिनी समेत उसके सम्पूर्ण परिवार को जला कर मार दिया जाएगा पट्टा प्राप्त होने के बाद से विपक्षीगण द्वारा लगातार प्रार्थिनी व् उसके परिवार का अनेक प्रकार से शोषण किया जा रहा है इस उद्देश्य व् रंजिश से की प्रार्थिनी व् उसका परिवार पट्टा स्वरूप प्राप्त भूमि को विपक्षीगण के हक व् कब्जे में दे देवे विपक्षीगण द्वारा कई बार प्रार्थिनी व् उसके परिवार को गन्दी गालिया देकर मारा पिटा भी जाता है गरीब असहाय होने के कारण प्रार्थिनी व् उसका परिवार सब सहते हुए रह रहा था परन्तु दिनांक 07/11/23 को विपक्षीगण द्वारा प्रार्थिनी के आवंटन में प्राप्त भूमि पर अवैध जबरन कब्ज़ा करने के उद्देश्य से निर्माण कराने का प्रयास किया जाने लगा व् मना करने पर प्रार्थिनी व् उसके परिवार को गन्दी गालिया देकर बुरी तरह मारा गया व् जान से मार देने को कहा गया इसके अतिरिक्त प्रार्थिनी के साथ विपक्षीगण द्वारा अन्य कई गंभीर आपराधिक कृत्य कारित किए गए है प्रार्थिनी द्वारा सम्पूर्ण प्रकरण का संज्ञान जिलाधिकारी जनपद वाराणसी को लिखित रूप में कराया गया जिसका संज्ञान होने के उपरांत विपक्षीगण अत्यधिक क्रोधित हो गए व् दिनांक 01/12/23 को थाना स्थानीय की पुलिस के साथ मिली भगत से प्रार्थिनी व् उसके परिवार समेत अन्य लोगो का समान घर से निकाल के फेक दिए व् सभी महिला सदस्यों के साथ अभद्रता व् गंभीर आपराधिक कृत्य कारित किए प्रार्थिनी समेत अन्य महिलाओ को पुरुषों द्वारा बुरी तरह मारा गया थाना स्थानीय सम्पूर्ण रूप से विपक्षीगण के प्रभाव मे है सम्पूर्ण घटना में थाना विपक्षीगण के साथ थाना स्थानीय के पुलिसकर्मी भी शामिल थे चुकी प्रार्थिनी व उसका परिवार गरीब है व कमजोर है इसलिए किसी भी सक्षम अधिकारी द्वारा किसी प्रकार की कोई सुनवाई नहीं की जा रही है जबकि विपक्षीगण द्वारा पचास से अधिक लोगो का हक़ जबरन लिया जा रहा है।प्रार्थिनी व प्रभावित सभी व्यक्तियों द्वारा श्रीमान से मांग की जाती है की अविलम्ब दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जावे व् प्रार्थिनी समेत सभी प्रभावित लोगो को उनके हक़ की भूमि पर अधिकार स्थापित कराया जावे आपराधिक कृत्य कारित करने वाले थाना स्थानीय के पुलिस कर्मियों को निलंबित किया जावे अन्यथा 5 भाई समेत परिवार के अन्य 50 सदस्य को इच्छा मृत्यु की अनुमति दे।