UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

भारतीय जनता पार्टी की शिक्षक विधान परिषद चुनाव रणनीति बैठक सम्पन्न

Updated on: 22 July, 2026

मछलीशहर में संगठन हुआ सक्रिय, जीत के लिए कार्यकर्ताओं को किया निर्णायक आह्वान

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता आशुतोष मिश्रा 

जौनपुर मछलीशहर।भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज दिनांक 26 नवम्बर 2025 को शिक्षक विधान परिषद चुनाव के संदर्भ में एक महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री राजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव द्वारा किया गया बैठक के मुख्य अतिथि काशी क्षेत्र मंत्री एवं शिक्षक विधान परिषद के क्षेत्रीय संयोजक आशीष सिंह बघेल रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि यह चुनाव मात्र शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का ही नहीं, बल्कि आने वाले विधानसभा चुनाव की दिशा और दशा तय करने वाला होगा।
उन्होंने जोर देते हुए कहा हम सभी को अभी से संगठित और सक्रिय होकर मोदी-योगी के नेतृत्व को और अधिक मजबूत करना है, ताकि भाजपा की सुशासन की नीति लगातार आगे बढ़ती रहे आशीष सिंह बघेल ने कार्यकर्ताओं को प्रत्येक मतदाता से व्यक्तिगत संपर्क करने, भाजपा सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुँचाने तथा शिक्षक समाज की समस्याओं को प्राथमिकता से सुनकर समाधान हेतु प्रयास करने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि “एकता, अनुशासन और समर्पण ही चुनाव में विजय का सबसे बड़ा मंत्र है बैठक में उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव के लिए बूथ स्तर तक व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने के निर्देश दिए गए इस अवसर पर राकेश शुक्ला, संतोष उपाध्याय, अभिषेक सिंह, रमेश दुबे, पूर्व मंडल महामंत्री रामपुर सहित अनेक गणमान्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक के अंत में भाजपा नेताओं ने संकल्प लिया कि शिक्षक विधान परिषद चुनाव में पार्टी को ऐतिहासिक और रिकॉर्ड जीत दिलाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता मिशन मोड में कार्य करेगा।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News